18 सितंबर 2024 - 14:41
यमन अपनी रक्षा के लिए आत्मनिर्भर, ईरान ने नहीं दिए हथियार

यमन के पास अपनी रक्षा के लिए जरूरी हथियार बनाने की तकनीक और सैन्य शक्ति है। उन्होंने कहा कि यमन प्रतिरोध का एक महत्वपूर्ण सदस्य है जिसने ग़ज़्ज़ा के समर्थन में अटल और अडिग रुख अपनाया है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची ने यमन की बढ़ती सैन्य क्षमता को सराहते हुए कहा कि यमन रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर है हमने यमन को हथियार आपूर्ति नहीं की है।

ईरान के विदेश मंत्री सय्यद अब्बास अराकची ने ईरान द्वारा यमन को हथियार आपूर्ति करने के आरोपों को खारिज कर दिया। अराक़ची ने कहा है कि यमन रक्षात्मक रूप से आत्मनिर्भर है, इसलिए अपनी रक्षा के लिए किसी भी देश से हथियार खरीदने की ज़रूरत नहीं है।

अल-मसीरा को इंटरव्यू देते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि यमन के पास अपनी रक्षा के लिए जरूरी हथियार बनाने की तकनीक और सैन्य शक्ति है। उन्होंने कहा कि यमन प्रतिरोध का एक महत्वपूर्ण सदस्य है जिसने ग़ज़्ज़ा के समर्थन में अटल और अडिग रुख अपनाया है। अराक़ची ने कहा कि यमन एक संप्रभु देश है जो अपनी नीति अपने हितों के अनुसार निर्धारित करता है।